देहरादून। उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 को लागू की गई यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर सरकार का दावा है कि एक साल के भीतर ही इसके व्यापक और सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। यूसीसी लागू होने के एक वर्ष पूरे होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कानून को लेकर जनता के बीच सकारात्मक माहौल बना है और नागरिक बड़ी संख्या में पंजीकरण के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार यूसीसी ने नागरिकों को कानूनी सुरक्षा की स्पष्ट गारंटी दी है, जिससे लोगों…
Day: January 16, 2026
समीर उर्फ लक्की हत्याकांड का खुलासा, नशे के झगड़े में दोस्त ने ली जान, दो आरोपी गिरफ्तार
रामनगर। पुलिस ने समीर उर्फ लक्की हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि बीते गुरुवार को आदर्श नगर, शंकरपुर भूल निवासी 18 वर्षीय समीर उर्फ लक्की का शव भवानीगंज स्थित भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे लहूलुहान अवस्था में मिला था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हत्या की गंभीरता को…
हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, डीएसओ श्याम आर्य 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है और इसी क्रम में हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) श्याम आर्य समेत दो लोगों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जिससे विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि डीएसओ कार्यालय में कार्य से जुड़े मामलों में अवैध धन की मांग की जा रही है। शिकायत…
शिक्षक ही समाज की चेतना के सबसे बड़े शिल्पकार, शिक्षा की मजबूती से ही राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित: सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की चेतना को दिशा देने वाला सबसे बड़ा मार्गदर्शक होता है और जिस समाज में शिक्षक सुरक्षित, सम्मानित एवं संतुष्ट रहता है, वही समाज प्रगति के शिखर की ओर तेजी से अग्रसर होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और राष्ट्र के भविष्य को…
बड़ी मछली छोटी मछली को खाने की कहावत चरितार्थ-अलका पाल
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि शुचिता और सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार को किसान स्व-सुखवंत सिंह की मृत्यु की जांच होने तक उधमसिंह नगर के एसएसपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच बैठानी चाहिए। न्याय व्यवस्था भी मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान को साक्षय मानती है, फिर कौन से कारण है कि थाना अध्यक्षों और पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करके एसएसपी को बचाने का काम किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की बड़ी मछली छोटी मछली…
ग्राम कटिया में आबकारी विभाग की छापेमारी में 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
काशीपुर। आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कटैया में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान एक मकान में दबिश दी गई। जहां 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। आबकारी निरीक्षण दिवाकर चौधरी ने बताया कि काशीपुर में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ग्राम कटैया में छापेमारी करते हुए एक मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह के मकान में तीन प्लास्टिक की कैन से लगभग 150 लीटर एवं एक प्लास्टिक के…
अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा, द्वारा देश के किसानों, मजदूरों और मेहनतकश जनता की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए किसानों व मजदूरों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया गया।संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि देश के किसानों ने मजदूरों और मेहनतकश जनता के सहयोग से 13 माह तक ऐतिहासिक आंदोलन चलाया था, जिसके बाद केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े…
भाजपा कार्यकाल में हो रही त्राहि त्राहि बेरोजगारी चरम पर-अनुपम
काशीपुर। कांग्रेस एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास के नाम पर कोखली घोषणाओं की बौछार प्रदेश में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के नुमाइंदे जनता को बताएं कि ऐसी कौन सी विकास की नीति प्रदेशवासियों को दी गई है जिससे जनता धामी सरकार का आभार व्यक्त कर सके ? आज भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नौजवान पलायन प्रदेश से कर रहे हैं, महिलाएं महंगाई के वोझ से घर का बजट नहीं चला…
कैबिनेट के बड़े फैसले: यूसीसी संशोधन, होम-स्टे से लेकर विशेष न्यायालय और खेल महाकुंभ तक कई अहम निर्णय
देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। गृह विभाग की नियमावली में संशोधन के साथ समान नागरिक संहिता (UCC) में संशोधन को अध्यादेश के रूप में लाने को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है। इसके तहत न्यूनतम अपर सचिव स्तर के अधिकारी को नामित करने और सब-रजिस्ट्रार को अपील का अधिकार देने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए होम-स्टे योजना में बड़ा बदलाव करते हुए स्थानीय…
कैश कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज
नई दिल्ली। कैश कांड में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने लोकसभा स्पीकर द्वारा उन्हें पद से हटाने की मांग वाले प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के फैसले और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे संसदीय पैनल की वैधता को चुनौती दी थी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एस.सी. शर्मा की पीठ ने 8 जनवरी को इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित…
