ग्राम कटिया में आबकारी विभाग की छापेमारी में 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

काशीपुर। आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कटैया में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान एक मकान में दबिश दी गई। जहां 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। आबकारी निरीक्षण दिवाकर चौधरी ने बताया कि काशीपुर में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ग्राम कटैया में छापेमारी करते हुए एक मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह के मकान में तीन प्लास्टिक की कैन से लगभग 150 लीटर एवं एक प्लास्टिक के कट्टे में 30 लीटर कुल 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षण दिवाकर चौधरी ने बताया कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment