बड़ी मछली छोटी मछली को खाने की कहावत चरितार्थ-अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि शुचिता और सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार को किसान स्व-सुखवंत सिंह की मृत्यु की जांच होने तक उधमसिंह नगर के एसएसपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच बैठानी चाहिए। न्याय व्यवस्था भी मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान को साक्षय मानती है, फिर कौन से कारण है कि थाना अध्यक्षों और पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करके एसएसपी को बचाने का काम किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है की बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है, यह वाली कहावत सच साबित हो रही है। बेहतर होता कि उधम सिंह नगर के एसएसपी इस केस की जांच होने तक अपने पद से मुक्त हो जाते, अगर उन पर लगाए आरोप वास्तव में झूठ साबित होते तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाता। कांग्रेस पीड़ित किसान पक्ष के साथ खड़ी है। किसान स्व- सुखवंत सिंह द्वारा मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान इस बात के साक्षी हैं कि दोषी कौन है । उत्तराखड में जंगल राज को कांग्रेस सहन नहीं करेंगी। भू और खनन माफियाओं से पूरा प्रदेश त्रहि_ त्रहि कर रहा है। अंधेर नगरी चौपट राजा आज प्रदेश का हाल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment