समीर उर्फ लक्की हत्याकांड का खुलासा, नशे के झगड़े में दोस्त ने ली जान, दो आरोपी गिरफ्तार

रामनगर। पुलिस ने समीर उर्फ लक्की हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि बीते गुरुवार को आदर्श नगर, शंकरपुर भूल निवासी 18 वर्षीय समीर उर्फ लक्की का शव भवानीगंज स्थित भगवान दास की चक्की के पीछे सिंचाई नहर के किनारे लहूलुहान अवस्था में मिला था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन कर त्वरित जांच शुरू की। विवेचना में सामने आया कि मृतक और मुख्य आरोपी दोनों नशे के आदी थे और घटना वाले दिन नशे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया और इसी झगड़े में आरोपी ने ईंट से हमला कर समीर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। इस सफल खुलासे पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल सुशील कुमार, एसआई महेंद्र प्रताप, चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट (पीरुमदारा), वीरेंद्र बिष्ट, चौकी प्रभारी तालिब हुसैन (मलधन), सिमेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार, संजय सिंह, महबूब आलम और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment