काशीपुर। पूर्ति विभाग ने ऐसे परिवारों का चिन्हिकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जिनके बच्चें सरकारी नौकरी में हैं या विदेश में रह रहे हैं। इनका अभी भी राशन कार्ड में नाम दर्ज होना नियम विरुद्ध है। इसके अलावा मृत्यु होने के बाद भी राशन कार्ड से नाम नहीं कटवाने वाले लोगों के विरुद्ध भी विभाग ने कार्यवाही का मन बना लिया है।उल्लेखनीय है कि काशीपुर में कुल 66 हजार राशन कार्ड हैं, जिसमें कुल 292753 लोग हैं। जिसमें से 2273 गुलाबी (एएवाई), 29560 सफेद कार्ड (पीएचएच) व 36220 पीले (एसएफवाई) राशन कार्ड हैं। वर्तमान में कई परिवारों के बच्चें सरकारी नौकरी में हैं या विदेश में रह रहे हैं। उनके नाम अभी भी परिवार वालों के साथ राशन कार्ड में दर्ज हैं। जो कि नियम विरुद्ध है। कुछ लोग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ऐसे परिवारों का चिन्हिकरण कर उनके खिलाफ कार्यवाही का मन बना लिया है। बता दें उत्तराखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उधर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आशुतोष भट्ट ने बताया कि लोगों की शिकायत मिली है कि काशीपुर के ऐसे कई राशन कार्ड हैं, जिनमें मृत व्यक्ति, विदेश में रह रहे लोग व सरकारी नौकरी वाले लोगों के नाम अभी भी दर्ज हैं। ऐसे लोगों को चंडीगढ़ विभाग द्वारा इनको नोटिस जारी किया जा रहा है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
