उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, 17 से 23 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट, शीत दिवस की भी चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 17 से 23 जनवरी तक प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति भी बन सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई क्षेत्रों में पाला पड़ने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने की संभावना है। 18 जनवरी को भी इन्हीं पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के आसार बने रहेंगे, जबकि हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 19 और 20 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है, लेकिन मैदानी जिलों में कोहरे का असर बना रहेगा। इसके बाद 21 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में एक बार फिर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों, वाहन चालकों और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है, वहीं ठंड और कोहरे को देखते हुए आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment