किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई

काशीपुर। किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई है। साथ ही वीडियो में जिन पुलिस कर्मियों के नाम सुखवंत ने लिए थे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच करने की जरूरत है। इसके अलावा दिवंगत किसान ने वीडियो में जिन पुलिस कर्मियों के नाम लिए हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी मामले की तरह इसमें भी लीपापोती कर रही है। उन्होंने बताया कि अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच कराने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत में कुछ भी नहीं है। यही किसान सुखवंत सिंह मामले में भी हो रहा है। कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि इस मामले में भी सीबीआई जांच हो और जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment