काशीपुर। नगर क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से चलाने वाले मेयर दीपक बाली ने गंगे बाबा रोड पर निर्माणाधीन पुलिया का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मेयर दीपक बाली ने दो टूक कहा कि काशीपुर के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर को अब सिर्फ आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि इंदौर से भी ऊपर ले जाकर विकास की बुलंदियों पर चमकाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे, ताकि शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सके।मेयर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण सामग्री, तकनीकी मानकों और कार्य की प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध व मजबूत निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जेई अभिषेक कुमार, एसआई मनोज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, अभिषेक गोयल, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद अरशद, पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद सरफराज, संतोष देवी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
