श्री बालाजी पावन धाम मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली

काशीपुर। मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रातःकाल मंदिर परिसर से भव्य प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभातफेरी में भारी संख्या में शामिल श्रृद्धालु जन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और बालाजी महाराज का पावन जयघोष करते हुए मंगलवार, 20 जनवरी को निकाली जाने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्र में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आहवान भक्तजनों से कर रहे हैं। उल्लेऽनीय है कि श्री बालाजी पावन धाम मंदिर एवं शिव मंदिर परिवार के तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार, 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर से श्री बालाजी महाराज की भव्यघ् शोभायात्र निकाली जाएगी, जिसमें सुंदर और मनोहारी झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। मंदिर प्रांगण में आज सुंदर कांड का आयोजन किया गया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment