उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या किन कारणों से की…
Day: January 20, 2026
खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
खटीमा।कंजाबाग रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर जशोधर भट्ट ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल की बैरिकेटिंग कर फॉरेसिक टीम को मौके पर बुलाया है। घटना से नगर और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।60 वर्षीय जशोधर भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। कंजाबाग क्षेत्र में उनका ‘प्रेमजी’ नाम से एक अस्पताल भी है। मंगलवार सुबह वह घर से बाइक पर अपने ऑफिस जाने की…
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन को लेकर दिल्ली में हलचल, उत्तराखंड के नेताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात
देहरादून।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ सरकार और संगठन के अधिकांश बड़े नेता इन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है।इसी बीच सोमवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, सल्ट विधायक महेश जीना और पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने अलग-अलग समय पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इन मुलाकातों के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न राजनीतिक और…
श्रीअन्न से रोजगार और पर्यटन को नई दिशा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से ‘शेफ संवाद’ कार्यक्रम में की सहभागिता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता करते हुए राज्य के पारंपरिक व्यंजनों, मोटे अनाजों और स्थानीय खाद्य संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े युवा शेफ, होटल एवं पर्यटन उद्योग के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों और श्रीअन्न आधारित खानपान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ इससे जुड़े…
सुखवंत सिंह के अंतिम अरदास एवं भोग में मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया शोक संदेश
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज काशीपुर में दिवंगत किसान स्व. सुखवंत सिंह के अंतिम अरदास एवं भोग में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा भेजा गया शोक संदेश भी उनके परिजनों को सौंपा गया।श्री बाली ने कहा कि राज्य सरकार सुखवंत जी के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री का शोक संदेश देते समय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चैयरमेन राम…
नगर निगम क्षेत्र से बिना अनुमति लगाई गई प्रचार सामग्री हटाई
काशीपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के अंतर्गत नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स/ फ्रलैक्स/बैनर/पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया । निगम प्रशासन ने चेतावनी दी यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने आज अभियान चालाया। यह अभियान ढेला पुल से लेकर चीमा चौराहे तक सड़क के दोनों और डिवाइडरों के बीच लगे समस्त विद्युत पोलों, सार्वजनिक स्थलों और डिवाइडरों पर अवैध रूप से…
नगर निगम क्षेत्र से बिना अनुमति लगाई गई प्रचार सामग्री हटाई
काशीपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के अंतर्गत नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स/ फ्रलैक्स/बैनर/पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया । निगम प्रशासन ने चेतावनी दी यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने आज अभियान चालाया। यह अभियान ढेला पुल से लेकर चीमा चौराहे तक सड़क के दोनों और डिवाइडरों के बीच लगे समस्त विद्युत पोलों, सार्वजनिक स्थलों और डिवाइडरों पर अवैध रूप से…
एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, अगले महीने से मिलेगा सीएम स्वरोजगार योजना का लाभ
देहरादून।प्रदेश सरकार नए साल में एकल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। पहली बार शुरू की जा रही मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत अगले महीने से पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि योजना के लिए अब तक 504 पात्र महिलाओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि 331 अन्य महिलाओं की सूची को भी जल्द अंतिम किया जा रहा है।सचिवालय में हुई…
नुक्कड़ नाटक मंडली ने वार्डों में घूम घूम कर आम जनमानस को सफाई के प्रति सचेत किया
काशीपुर। नुक्कड़ नाटक मंडली के लोक कलाकारों ने तीसरे और चौथे दिन भी नगर के विभिन्न वार्डों में घूम घूम कर आम जनमानस को सफाई के प्रति सचेत किया। लोगों में नुक्कड़ नाटक के प्रति काफी रुझान देऽा जा रहा हैऔर जिस क्षेत्र में भी यह कलाकार जा रहे हैं वहां लोग उत्सुकता के साथ इनकी बात को सुन रहे हैं। लोक कलाकार लोगों को वायु प्रदूषण, सूखे और गीले कूड़े को अलग अलग रखने, पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग न करने कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में ही डालने और…
सनातन सेवा ट्रस्ट की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन
काशीपुर। अखिल भारतीय महाकाल सनातन सेवा ट्रस्ट की ओर से तृतीय भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने दीप प्रचलित कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बुलंद करने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ किया गया। अंत में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। कमेटी के संस्थापक देवराज वर्मा ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश यादव, राकेश भगत, महेंद बेदी,…
