एलटी ग्रेड शिक्षकों के वेतन पुनर्निर्धारण आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राजकीय इंटर कॉलेजों में कार्यरत सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड के प्रोन्नत वेतनमान के पुनर्निर्धारण से संबंधित 18 दिसंबर 2025 को जारी सरकारी आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। न्यायालय ने इस मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक प्रकरण की विस्तृत सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक उक्त शासनादेश के तहत कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। कोर्ट ने राज्य सरकार को मामले में अपना पक्ष रखने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की है। याचिकाकर्ताओं…

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सचिव दीपक कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

काशीपुर। सचिव, संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम विभाग दीपक कुमार ने विकास खण्ड भागार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सचिव श्री कुमार ने सीएम घोषणा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणा के अंतर्गत जो निर्माण कार्य चल रहा है उस कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करे तथा जो कार्य योजना शासन स्तर पर लंबित है उसकी डिटेल बनकर उपलब्ध कराए ताकि शीघ्र समाधान कराया जा सके। उन्होंने सीएम…

गीताभवन में कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन

ऋषिकेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर सात) में आयोजित गीताप्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए। वेद निकेतन हेलीपैड पर पहुंचने के बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल गीताभवन पहुंचे, जहां उन्होंने कल्याण पत्रिका के शताब्दी विशेषांक का विमोचन किया। आयोजकों के अनुसार अब तक कल्याण पत्रिका की लगभग 17 करोड़ 50 लाख प्रतियां प्रकाशित की जा चुकी हैं, जबकि इसी अवसर पर आरोग्य अंक का भी विमोचन किया गया, जिसकी लगभग 2 लाख 22 हजार प्रतियां प्रकाशित हो…

किसान सुखवंत आत्महत्या मामला: SSP मणिकांत मिश्रा से SIT करेगी पूछताछ, पुलिस-तहसील-बैंक पर शिकंजा

काशीपुर/हल्द्वानी।किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुमाऊं आयुक्त के सवालों का जवाब देने के बाद अब एसएसपी को विशेष जांच टीम (SIT) के समक्ष पेश होकर जवाब देना होगा। मृतक के अंतिम वीडियो बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर SIT ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा, तत्कालीन आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला समेत पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। वहीं, किसान सुखवंत सिंह के साथ कथित भूमि धोखाधड़ी के मामले…

बजट का 30 प्रतिशत महिला सशक्तीकरण को देने का प्रस्ताव, मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

देहरादून।प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को और मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए आरक्षित करने का सुझाव दिया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि आगामी बजट में महिला केंद्रित योजनाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।मंत्री रेखा आर्या ने पत्र में उल्लेख किया है कि उत्तराखंड में लगभग दो दशक से जेंडर बजटिंग की व्यवस्था लागू…

उत्तराखंड होमगार्ड में घोटाले से हड़कंप, डीजी पीवीके प्रसाद की रिपोर्ट पर डीसीजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

देहरादून।उत्तराखंड होमगार्ड विभाग में सामने आए करीब दो करोड़ रुपये के कथित घोटाले से शासन और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद ने इस प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंपते हुए टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने की बात कही है। रिपोर्ट में डीसीजी अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, सेवा से बर्खास्त करने और लगभग दो करोड़ रुपये की रिकवरी किए जाने की संस्तुति की गई है।जांच में सामने आया है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और वित्तीय…

सीएम धामी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, दून में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी देशभर में विकास और राष्ट्रनिर्माण के अपने संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भी नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी…

गैरसैंण में ही होगा उत्तराखंड का अंतिम बजट सत्र, सीएम धामी ने किया स्पष्ट

देहरादून।उत्तराखंड के बजट सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसको लेकर सियासी व प्रशासनिक स्तर पर तस्वीर साफ हो गई है। कैबिनेट द्वारा बजट सत्र की तिथि और स्थान तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए जाने के बाद अब सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ही आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले के साथ ही गैरसैंण को लेकर लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लग…