गैरसैंण में ही होगा उत्तराखंड का अंतिम बजट सत्र, सीएम धामी ने किया स्पष्ट

देहरादून।उत्तराखंड के बजट सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसको लेकर सियासी व प्रशासनिक स्तर पर तस्वीर साफ हो गई है। कैबिनेट द्वारा बजट सत्र की तिथि और स्थान तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए जाने के बाद अब सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ही आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले के साथ ही गैरसैंण को लेकर लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है। खास बात यह है कि राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में यह बजट सत्र धामी सरकार का आखिरी बजट सत्र माना जा रहा है, जिसे राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है। गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने के निर्णय को सरकार की क्षेत्रीय संतुलन की नीति और पर्वतीय क्षेत्रों के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बजट में सरकार विकास, बुनियादी ढांचे, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कर सकती है, जो आने वाले चुनावी वर्ष को ध्यान में रखकर तैयार की जाएंगी। अब प्रशासनिक स्तर पर भराड़ीसैंण में सत्र के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment