ऋषिकेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर सात) में आयोजित गीताप्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए। वेद निकेतन हेलीपैड पर पहुंचने के बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल गीताभवन पहुंचे, जहां उन्होंने कल्याण पत्रिका के शताब्दी विशेषांक का विमोचन किया। आयोजकों के अनुसार अब तक कल्याण पत्रिका की लगभग 17 करोड़ 50 लाख प्रतियां प्रकाशित की जा चुकी हैं, जबकि इसी अवसर पर आरोग्य अंक का भी विमोचन किया गया, जिसकी लगभग 2 लाख 22 हजार प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। कार्यक्रम में करीब दो घंटे तक रुकने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री बैराज रोड के माध्यम से हरिद्वार में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
