काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर विधायक अरविंद पांडे इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है कभी भूमि विवाद को लेकर आरोप लग रहे है तो कभी प्रसाशन की तरफ उनके आवास पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस चस्पा किया जा रहा है पिछले कुछ समय से सत्ताधारी विधायक अपनी ही सरकार से नाराज नजर आ रहे है आज विधायक आवास पर कार्यक्रम किया जा रहा था जंहा सांसद पौड़ी अनिल बलूनी ओर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुँचना तय हुआ था लेकिन किन्ही कारणों के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर विधायक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है और इसी कारण राजनीति भी गरमाई हुई है बीते कुछ समय पहले काशीपुर सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में विद्यायक अरविंद पांडे ने अपनी सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगाया था जिसके बाद विधायक ज़मीनी विवाद में घिरते नजर आए और एक के बाद एक कई आरोप उन पर लगे और 2 दिन पूर्व प्रसाशन ने उनके आवास पर स्थित केम्प कार्यालय पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस लगाया था ओर आज विधायक आवास पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ओर जनपद पौड़ी सांसद अनिल बलूनी का आना तय हुआ था लेकिन किन्ही कारणों के चलते कार्यक्रम को रद्द किया गया उसके बाद भी विधायक अरविंद पांडे के समर्थकों ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली विधायक पांडे ने मंच के माध्यम से भी सरकार से सुखवंत आत्महत्या मामले ओर अपने ऊपर लगे आरोपो की निष्पक्ष जांच की मांग की विधायक अरविंद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुखवंत ने आत्महत्या से पहले जो वीडियो बनाई वो कंही ना कंही बहुत दयनीय है ओर उसी की सीबीआई जांच की मांग की लेकिन परिवार sit की जांच से खुश है ओर सरकार की कार्यप्रणाली से खुश है इसलिए हम परिवार के साथ है और भविष्य में उन्हें लगा कि sit जांच से उन्हें न्याय नही मिल रहा तो हम परिवार के साथ है उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश महोदय से निवेदन है कि किसी नेता पर इतने सारे आरोप लग जाये तो स्वतः संज्ञान लेकर सीबीआई जांच बैठाई जाए ओर सीबीआई जांच में अगर मैं पकड़ा जाऊंगा तो भविष्य में भ्रष्ठ नेता तो पैदा होने बंद हो जाएंगे उन्होंने कहा कि उन्हें भूमाफिया बनाने की कोशिश की जा रही है किसी की इमेज पर धब्बा लगाने की कोशिश कर रहे है तो वो लोग सीबीआई जांच में बेनकाब होंगे और उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि अगर कंही जनहित की आवाज उठाना खिलाफत होती है क्या अगर घर मे पिता है उन्हें लगता है कि वो काम कर रहे उनके हिसाब से वो ठीक है लेकिन आगे चलकर नतीजा उसका गलत हो तो उनको रोकना क्या परिवार के खिलाफ है उन्होंने कहा मैं सरकार का हिस्सा हूँ लेकिन कुछ अधिकारियों की नीति गलत होने की वजह से सरकार कठघडे में खड़ी हो तो उनके खिलाफ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
