काशीपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने 8.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।कुंडा थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान कुदईयोवाला वाला रोड से बाइक सवार ठाकुरद्वारा निवासी राहिल पुत्र मौ.शकील खान के कब्जे से 4.90 ग्राम अवैध स्मैक व उसके साथी यामीन पुत्र शरीफ से 3.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई गणेश दत्त भट्ट, कां. राजेन्द्र महर, राजीव कुमार रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
