काशीपुर। वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने उसके पास से जामा तलाशी के दौरान एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर और एक कारतूस 315 बोरबरामद किया हे । पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम बहादुर सिंह पुत्र भंवर सिंह, निवासी छेना फार्म, डकिया गुलाबो रोड, थाना काशीपुर बताया । पुलिस नेअभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट,प्रदीप कुमार,का धर्मेंद्र भारती,कुंदन ,नवीन शर्मा, मुदस्सर आजम शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
