प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर अंदरखाने तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से उनके-उनके विभागों में खाली पड़े दायित्वधारी पदों का विस्तृत ब्योरा मांगा है, ताकि सूची को अंतिम रूप दिया जा सके।बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में न केवल दायित्वधारियों की सूची पर मंथन चल रहा है, बल्कि कैबिनेट में संभावित फेरबदल और नए मंत्रियों की एंट्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि इस बार सूची में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, वहीं कुछ पुराने दावेदारों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं की नजरें इस सूची पर टिकी हुई हैं, क्योंकि दायित्व मिलने से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ चुनावी रणनीति को भी धार मिलने की उम्मीद है।सूत्रों का कहना है कि सरकार क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए दायित्वों का वितरण कर सकती है, ताकि विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिल सके। ऐसे में माना जा रहा है कि पांचवीं सूची के जारी होते ही राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज हो जाएगी।फिलहाल गोपन विभाग द्वारा जुटाए जा रहे आंकड़ों के आधार पर सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इस पर आधिकारिक मुहर लग सकती है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
