चमोली। हिमालयी क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ी श्री नंदा देवी राजजात को लेकर लंबे समय से बना संशय आखिरकार समाप्त हो गया है। नंदा देवी मंदिर, नौटी में राजकुंवर डॉ. राकेश कुंवर ने घोषणा की कि श्री नंदा देवी राजजात वर्ष 2027 में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 की बसंत पंचमी के दिन दिनपट्टा जारी किया जाएगा, जिसके साथ ही राजजात की औपचारिक प्रक्रिया शुरू मानी जाएगी। इस अवसर पर चमोली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।बृहस्पतिवार की शाम कासुंवा से राजकुंवर मनौती…
Day: January 23, 2026
जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलीकांड, ब्लैकमेलिंग के आरोप में युवती जेल भेजी गई; कई चौंकाने वाले खुलासे
गोरखपुर। जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरी युवती अंशिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 20 जनवरी की है, जब अंशिका अपने दोस्तों के साथ सिंहड़िया मोड़ स्थित मॉडल शॉप के पास जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान एक निजी अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्रा से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान अंशिका ने पिस्तौल निकाल ली, जिसके बाद हुई हाथापाई में गोली चल गई और मैनेजर के साथी अमिताभ निषाद के पेट में…
जनगणना-2027 की तैयारियाँ शुरू, पहले चरण में मकान सूचीकरण और भवन गणना होगी
नई दिल्ली। भारत सरकार ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। जनगणना के पहले चरण में देशभर में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना की जाएगी, जिसके तहत प्रत्येक घर, भवन और संस्थान का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा। इस चरण में यह जानकारी दर्ज की जाएगी कि भवन पक्का है या कच्चा, उसमें पानी, बिजली, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हैं या नहीं, तथा उसका उपयोग आवासीय, व्यावसायिक या किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। साथ ही सरकारी,…
36वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान काशीपुर में लगातार जारी
काशीपुर। 36वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान काशीपुर में लगातार जारी है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए यातायात पुलिस ने आज टांडा तिराहा पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर वाहन चालकों को नशे में वाहन नहीं चलाने को कहा। वहीं चालकों को यातायात नियम की जानकारी देते हुए नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी। इस दौरान एसएसआई नवीन बुधानी, ट्रैफिक निरीक्षक अरुण कुमार, एसआई गणेश पांडे, एसआई देवेंद्र सावंत, एसआई हेमचंद्र, कांस्टेबल जगदीश नीतेश, हेमंत प्रताप रावत, होमगार्ड रवि, सलमान, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
द्रोणासागर में स्थित उपेक्षित एवं जंगल भूमि को धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की मांग
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम की पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा द्रोणासागर में स्थित उपेक्षित एवं जंगल भूमि को धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की मांग को लेकर आज जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन को एक ज्ञापन सौंपा। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि द्रोणासागर क्षेत्र ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महर्षि द्रोणाचार्य की धनुर्विद्या से जुड़ा हुआ माना जाता है। वर्तमान में इस क्षेत्र का एक बड़ा भाग उपेक्षा के कारण जंगलनुमा हो चुका है। संस्था द्वारा वर्तमान में लगभग…
बार एसोसिएशन ने बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया
काशीपुर। बार एसोसिएशन के द्वारा बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे ने कहा की बसंत पंचमी के त्यौहार पर सरस्वती माता की पूजा अर्चना होती है, सचिव यशवंत चौहान ने कहा की बसंत पंचमी का त्यौहार आत्मिक शांति प्रदान करता है। इस मौके पर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे, सचिव यशवंत चौहान, उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव…
अलग-अलग स्थानो से तीन बाइक चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। नगर क्षेत्र से तीन बाईक चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बाईकोें को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बीती 21 जनवरी को बड़े गुरूद्वारा की पार्किग व 22 जनवरी को मानपुर रोड स्थित एक फ्रलोर मिल के पास से चोरी की तहरीरी सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने…
देव विग्रह द्वितीय वार्षिकोत्सव पर अखंड रामायण पाठ का समापन
काशीपुर। नगर के चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुन्दरी मंदिर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में गुरुवार से शुरू हुई देव विग्रह द्वितीय वार्षिकोत्सव पर अखड रामायण पाठ का समापन आज विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन और भंडारे के साथ हुआ। हवन पूजन कार्य पं दयाशंकर जोशी जगदीश तिवारी भुवन जोशी निष्कर्ष बेलबाल समेत विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान पूर्वक कराया। हवन पूजन में मुख्य यजमान समाज सेवी आनंद कुमार, शिविर अग्रवाल प्रदीप मेहरोत्र तथा गिरीश शर्मा सपत्नीक ने आहुतियां देकर मां बाल सुन्दरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर…
गदरपुर भाजपा विधायक अरविंद पांडे पर महापौर दीपक बाली ने बोला तीखा हमला
काशीपुर। आज नगर निगम सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए महापौर दीपक बाली ने गदरपुर भाजपा विधायक अरविंद पांडे पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री को लगातार घेरते हुए राज्य सरकार को कमजोर करने की साज़िश रचते आ रहे हैं। “जहां से मिल रहा था आबोदाना, उसी घर को जलाकर तापते हैं।” जैसे शब्दों के साथ अपनी बात आरंभ करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक इस समय क्या बोल रहे हैं, यह सर्व…
2027 के चुनाव को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपने अध्यक्षों को धार दे रही कांग्रेस
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावो की तैयारी के लिए कांग्रेस हाईकमान अपने सभी जिला और महानगर अध्यक्षों को धार देने में लगी हुई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विगत 13 जनवरी से आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने जिला और महानगर अध्यक्षों को 2027 में भाजपा की चुनौती को दरकिनार कर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अपने टिप्स दिए। प्रशिक्षण कार्यशाला में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सांसद रणदीप…
