27 जनवरी को बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, काशीपुर में केनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन

काशीपुर। सरकार और बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच हुई वार्ता का कोई ठोस परिणाम न निकलने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 27 जनवरी 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। जिला उधम सिंह नगर इकाई के जिला मंत्री स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए काशीपुर क्षेत्र के सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे केनरा बैंक की मुख्य शाखा, बाजपुर रोड…

ज्योतिष को वैश्विक पहचान दिलाने की जिम्मेदारी युवाओं की: सीएम धामी

देहरादून। ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि जनकल्याण और खगोलीय घटनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 8वें अमर उजाला–ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान भी ज्योतिष की उपयोगिता को स्वीकार कर रहे हैं और नासा जैसी संस्थाएं खगोलीय घटनाओं के अध्ययन में इसके महत्व को मान्यता दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब यह…

पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, छह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 66 सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। वहीं प्रदेश के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के…

अनमोल फाउंडेशन से दिव्यांग बालक लापता, तलाश जारी

काशीपुर। काशीपुर स्थित अनमोल फाउंडेशन से एक दिव्यांग बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दास महतो नामक बालक, जो बोलने और सुनने में असमर्थ है, दिनांक 24 जनवरी 2026 की सुबह अनमोल फाउंडेशन से कहीं चला गया और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में कोतवाली काशीपुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा बालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ संभावित स्थानों…

दून चिंतन शिविर में सीएम धामी सख्त, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—आदेशों के अक्षरशः पालन के निर्देश

देहरादून। सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित दून चिंतन शिविर के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनसेवा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और निर्णयों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों का अक्षरशः पालन…

803 गांवों का इंतजार खत्म करने की तैयारी, पंचायत भवनों के लिए बजट होगा दोगुना

देहरादून। उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। पंचायत भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया गया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की 1300 से अधिक ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। पंचायती…

‘मन की बात’ में शामिल हुए सीएम धामी, UCC को बताया उत्तराखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड की दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 27 जनवरी का दिन राज्य के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान किया था, लेकिन…

चंद्रावती महाविद्यालय में मनाया 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योेजना के स्वयं सेवियों, समस्त प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलायी। कैम्पस एम्बेसडर डॉ0 रंजना ने समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्रओं को मतदाता दिवस की थीम माई इंड़िया माई भारत एंव सीटिजन एट द हार्ट एण्ड इंडियन…

महिला अधिवक्ता व उनके परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर बार प्रतिनिधिमंडल मिला आईजी से

काशीपुर। महिला अधिवक्ता व उनके परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल आईजी कुमाऊँ मंडल रिद्धिम अग्रवाल से नैनीताल में मिला। उन्होंने आईजी को ज्ञापन देकर कहा कि बीती 18 जनवरी को एडवोकेट शबाना अपने परिवार के साथ नैनीताल जा रही था। वुडलैंड वाटरफॉल के पास कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। इस प्रकरण में पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। आईजी कुमाऊं अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल…

शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने रखा मौन व्रत

काशीपुर। प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज और उनके शिष्यों के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर किए गए दुर्व्यवहार और अपमान के विरुद्ध महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत उपवास रखकर भाजपा सरकार के विरुद्ध अहिंसात्मक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने काशीपुर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय मोटेश्वर महादेव चेती मंदिर परिसर मैदान में एकत्रित होकर काली पट्टियां बांधकर मौन व्रत उपवास के कार्यक्रम का…