महिला अधिवक्ता व उनके परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर बार प्रतिनिधिमंडल मिला आईजी से

काशीपुर। महिला अधिवक्ता व उनके परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल आईजी कुमाऊँ मंडल रिद्धिम अग्रवाल से नैनीताल में मिला। उन्होंने आईजी को ज्ञापन देकर कहा कि बीती 18 जनवरी को एडवोकेट शबाना अपने परिवार के साथ नैनीताल जा रही था। वुडलैंड वाटरफॉल के पास कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। इस प्रकरण में पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। आईजी कुमाऊं अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसपी सिटी नैनीताल को भी फोन पर घटना के बारे में अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में बार के अध्यक्ष गिरजेश खुलवे, सचिव यशवंत चौहान, संदीप सहगल, हरीश नेगी, शबाना, परवीन, नरगिस बानो, प्रीति कश्यप, अमित, ब्रह्मेश नीरज चौहान केदार सिंह नदीम सिद्दीकी, मोहम्मद कमर, मोहम्मद रफी, सचिन नाडिग अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment