चंद्रावती महाविद्यालय में मनाया 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योेजना के स्वयं सेवियों, समस्त प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलायी। कैम्पस एम्बेसडर डॉ0 रंजना ने समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्रओं को मतदाता दिवस की थीम माई इंड़िया माई भारत एंव सीटिजन एट द हार्ट एण्ड इंडियन डेमोक्रसी की जानकारी देते हुए नए मतदाता को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 पुष्पा धामा डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, कुमारी सृष्टि सिंह एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment