‘मन की बात’ में शामिल हुए सीएम धामी, UCC को बताया उत्तराखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड की दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 27 जनवरी का दिन राज्य के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान किया था, लेकिन इसे लागू करने का कार्य सबसे पहले उत्तराखंड ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी किसी एक वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि समाज में समानता, न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सहयोग से यह कानून सफलतापूर्वक लागू हुआ है और इसका एक वर्ष पूर्ण होना सरकार की नीतियों और प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री धामी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनसंवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment