अनमोल फाउंडेशन से दिव्यांग बालक लापता, तलाश जारी

काशीपुर। काशीपुर स्थित अनमोल फाउंडेशन से एक दिव्यांग बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दास महतो नामक बालक, जो बोलने और सुनने में असमर्थ है, दिनांक 24 जनवरी 2026 की सुबह अनमोल फाउंडेशन से कहीं चला गया और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में कोतवाली काशीपुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा बालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ संभावित स्थानों पर भी पूछताछ की जा रही है। चूंकि बालक दिव्यांग है और स्वयं अपनी पहचान बताने में असमर्थ है, ऐसे में पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बालक के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल कोतवाली काशीपुर को सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित परिजनों और संस्था तक पहुंचाया जा सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment