27 जनवरी को बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, काशीपुर में केनरा बैंक के बाहर प्रदर्शन

काशीपुर। सरकार और बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच हुई वार्ता का कोई ठोस परिणाम न निकलने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने 27 जनवरी 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। जिला उधम सिंह नगर इकाई के जिला मंत्री स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए काशीपुर क्षेत्र के सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे केनरा बैंक की मुख्य शाखा, बाजपुर रोड काशीपुर में एकत्र होंगे और सरकार, वित्त मंत्रालय तथा भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। संगठन ने सभी सदस्यों से हड़ताल में पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही बैंक कर्मियों से हड़ताल से जुड़ी गतिविधियों और समाचारों पर नजर रखने तथा किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तुरंत संगठन तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है। संगठन का कहना है कि एकजुटता के माध्यम से ही कर्मचारियों की आवाज सरकार और वित्त मंत्रालय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकती है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment