ऑरेंज अलर्ट के चलते उधमसिंह नगर में 28 जनवरी को कक्षा 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद, आदेश उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

उधमसिंह नगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी 2026 को जनपद सहित राज्य के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें कहीं हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों, विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उधमसिंह नगर…

62 की उम्र, दूसरी पारी की निर्णायक तैयारी: विकास, संगठन और चौपाल रणनीति के सहारे मजबूत दावेदारी में विधायक त्रिलोक चीमा

काशीपुर। उम्र भले ही 62 वर्ष हो चुकी हो, लेकिन भाजपा विधायक त्रिलोक चीमा की राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक पकड़ और क्षेत्र में निरंतर मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि वे विधानसभा की दूसरी पारी को निर्णायक बनाने के इरादे से पूरी तैयारी में हैं। पिता हरभजन सिंह चीमा से मिली राजनीतिक विरासत को उन्होंने केवल आगे बढ़ाया ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार, विकास कार्यों और जमीनी संवाद के माध्यम से उसे व्यापक जनाधार में तब्दील किया है। बीते चार वर्षों में विधायक चीमा ने विकास को महज प्रशासनिक जिम्मेदारी…

केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी, दो फीट तक जमी बर्फ; तापमान माइनस 15 डिग्री, जनजीवन अस्त-व्यस्त

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी लगातार बर्फबारी का दौर जारी रहा, जिससे धाम में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है और पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना हुआ है। अत्यधिक ठंड के बावजूद मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है, जहां आईटीबीपी एवं पुलिस बल के जवान बर्फबारी के बीच नियमित रूप से ड्यूटी निभाते हुए मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं। वहीं चोपता–मंडल मोटर मार्ग पर बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है…

कांग्रेस विधायक पर धमकी का आरोप, वायरल ऑडियो से मचा सियासी हंगामा; विधायक बोले— आरोप निराधार, शिकायतकर्ता का आपराधिक रिकॉर्ड

Long Paragraph News:काशीपुर। सुभाषनगर निवासी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 जनवरी की शाम वह सीतापुर से स्कूटी द्वारा पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से कांग्रेस के ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर की कार उसे क्रॉस कर गई, जिसके कुछ देर बाद विधायक द्वारा उसके मोबाइल फोन पर कॉल कर कथित रूप से धमकाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि विधायक से उसकी पूर्व से राजनीतिक रंजिश चली आ रही…

समान नागरिक संहिता से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा: काशीपुर नगर निगम में कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम

काशीपुर। समान नागरिक संहिता कानून के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम सभागार में समान नागरिक संहिता के प्रति जन-जागरूकता को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह सहित नगर निगम एवं विभिन्न सरकारी विभागों की दर्जनों महिला कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत समान नागरिक…

बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। यहां पर न्यायिक अधिकारी द्वितीय अपर जिला जज रीतेश कुमार श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज जूनियर डिवीजन पूनम तोड़ी, प्रथम अपर सिविल जज दीप्ति पंत, अपर सिविल जज आयशा फरहीन, तृतीया अपर सिविल जज सृष्टि बनियाल, सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सहित, हरीश नेगी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट,आनंद रस्तोगी एडवोकेट, गोपाल कृष्ण एडवोकेट, धर्मेंद्र तुली…

बैंक कर्मी विरोधी नीतियों के कारण आज राष्ट्रीय हड़ताल पर रहे

काशीपुर। मजदूरी नियमों और बैंक कर्मी विरोधी नीतियों के कारण आज राष्ट्रीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंक बंद रहे। बैंकों के सदस्य बाजपुर रोड स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित हुए और एक सभा की। सभा का संचालन करते हुए यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के सहायक महामंत्री कामरेड स्वतंत्र कुमार मेहरोत्र ने बताया कि बैंक कर्मी काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि बैंक कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिन हो। श्रम कानून कर्मचारियों के विरोध में न हो। महंगाई पर अंकुश लगाया जाए।…

स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

काशीपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य से एवं जिला प्रशासन उधम सिंह नगर के मार्ग दर्शन मै जिला खेल कार्यालय ऊधम सिंह नगर द्वारा आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर मै जनपदीय ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग मै 75एवं महिला वर्ग मै 30, कुल 105 खिलाड़ियों द्वारा क्रॉस कंट्री रेस मै प्रतिभाग किया गया। क्रॉस कंट्री रेस का उद्घाटन जगदीश यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, रमेश खर्कवाल, नीरज कुमार, मोहित द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।प्रतियोगिता…

टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया द्वारा आयोजित 10 किमी मिनी मैराथन का आयोजन

काशीपुर। टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया द्वारा गोपीपुर प्रतापपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 10 किमी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग एक हजार खिलाड़ी जिसमें मुख्य रूप से 10 साल के बच्चे, युवा, नौजवान, महिलाएं बुजुर्ग सभी ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कराए जाने का संकल्प टीम रॉबर्ट वाड्रा ने अपने साथ कुमाऊं फिजिकल एकेडमी को लेकर और एक सोच जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चे और महिला खेलों की और आकर्षित हो सके। मैराथन में सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं पुरुष विजेता…

आईजीएल कंपनी ने अभ्यर्थियों को ब्यूटीशियन कोर्स ओर बेसिक कंप्यूटर कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया

काशीपुर। भारत का अग्रणी ‘हरित रसायन’ उत्पादन करने वाला इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) काशीपुर संस्थान हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए अग्रसर रहा है इसी क्रम को जारी रऽते हुए आईजीएल संस्थान के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल और एचआर हेड राजेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में तथा सहायक महाप्रबंधक प्रशासन विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में काशीपुर स्थित भारत सरकार के उद्यम ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी)’ तथा ‘वसुधैव समिति’ एनजीओ के संयुक्त समन्वय से 50 अभ्यर्थियों को ब्यूटीशियन कोर्स एवं 50 अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर कोर्स…