समान नागरिक संहिता से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा: काशीपुर नगर निगम में कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम

काशीपुर। समान नागरिक संहिता कानून के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम सभागार में समान नागरिक संहिता के प्रति जन-जागरूकता को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह सहित नगर निगम एवं विभिन्न सरकारी विभागों की दर्जनों महिला कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत समान नागरिक संहिता को लेकर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें कानून से जुड़े सभी नियमों, प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी प्रयासों से लागू की गई समान नागरिक संहिता महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों जैसे तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाओं से मुक्ति मिली है और उन्हें समान अधिकारों के साथ सम्मानजनक जीवन जीने की ताकत प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में नगर निगम में नियुक्त समान नागरिक संहिता कानून के उपनिबंधक अंकित खर्कवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिनके कुशल प्रयासों के चलते काशीपुर नगर निगम ने इस कानून से संबंधित कुल 5280 आवेदनों का शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं निस्तारण कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं महापौर दीपक बाली ने समान नागरिक संहिता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कानून सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है, जिसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment