नई दिल्ली/देहरादून। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती एयरपोर्ट के रनवे के पास विमान हादसे में निधन के बाद देशभर के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न राज्यों के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का असमय निधन अत्यंत हृदयविदारक…
Day: January 28, 2026
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को मिली रफ्तार: आपसी सहमति से भूमि प्राप्ति व्यवस्था को कैबिनेट की मंजूरी, परियोजनाएं होंगी तेजी से धरातल पर
देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राज्य में लघु, मध्यम और वृहद परियोजनाओं के लिए भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि प्राप्ति की नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी है, जिससे भूमि अधिग्रहण की जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था के तहत जहां कार्यदायी संस्थाओं को समय पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी, वहीं भू-स्वामियों को भी शीघ्र मुआवजा मिलने का रास्ता साफ होगा, जिससे सड़क, बांध, आधारभूत ढांचा और अन्य विकास परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जा सकेगा। अभी तक भूमि…
धामी कैबिनेट की अहम बैठक में 8 बड़े फैसले, स्वास्थ्य, राजस्व, जनजाति और ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और सतपाल महाराज स्वयं उपस्थित रहे, जबकि मंत्री सौरभ बहुगुणा और रेखा आर्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। धामी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में कुल आठ प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई, जिनमें स्वास्थ्य, राजस्व, जनजाति कल्याण और ऊर्जा जैसे अहम विभागों से जुड़े निर्णय शामिल रहे। बैठक…
नगर क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर लगाये रिफ्लेक्टर
काशीपुर। 36वां सड़क सुरक्षा माह अभियान के अभियान के अंतर्गत यातायात ट्रैफिक पुलिस टीम ने क्षेत्र भर में भारी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक माल वाहनो अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। वहीं टीम ने टांडे तिराहे पर टेंपो चालकों, मैजिक चालकों और ई रिक्शा चालकों राहगीरों को जागरूक यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। टीम में टीएसआई अरुण कुमार, रमेश कुमार व होमगार्ड विशाल, नसीम विजेंदर रहे।
काफी लम्बे समय से लापता चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 3 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यहां बता दे की पिछले काफी समय से धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस से आंख मिचौली खेल रहे अजमेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम दोहरी वकील, कुण्डेश्वरी, राजा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर, तथा गुरुदेव सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी ग्राम ढकिया न0-3 कुण्डेश्वरी को कुंडेश्वरी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर धर्रे दबोचा।…
26 जनवरी ओर पति मेयर के जन्मदिन पर उर्वशी बाली का बच्चों को संदेश
काशीपुर। डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं समाजसेवी उर्वशी दत्त वाली ने आज के बच्चों के दिखावे की दौड़ में तेज़ी से आगे बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की है और बच्चों को संदेश दिया है कि देश और दुनिया में जितने भी महापुरुष और महान हस्तियां हुई उन्होंने कभी भी दिखावे की जिंदगी नहीं जी और ब्रांडेड कपड़ों के बजाय उन्होंने हमेशा साधारण वेशभूषा पहनी। चाहे भारत माता के अमर सपूत पंडित लाल बहादुर शास्त्री हो या फिर एपीजे अब्दुल कलाम अथवा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। आज के समय में…
मडुआखेडा में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन
काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गन्ना विकास परिषद नादेही परिक्षेत्र के ग्राम मडुआखेडा में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया ! गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री नीलेश कुमार ने आगामी बसंत कालीन गन्ने की बुवाई जैसे विषय में किसानों को अवगत कराया। निलेश कुमार ने बताया कि गन्ने की कृषि में गहराई तथा दूरी का बहुत महत्व है। अतः किसान बंधु इसका पालन करें। गहराई में गुल खोलकर गन्ने की बुवाई करे। तथा दूरी बनाए रखें ।जिससे…
आपात लैंडिंग के प्रयास में Learjet 45 दुर्घटनाग्रस्त, अजित पवार सहित सभी सवारों की मौत; महाराष्ट्र की राजनीति में भारी शोक और उथल-पुथल
महाराष्ट्र। वीएसआर द्वारा संचालित Learjet 45 विमान (पंजीकरण संख्या VT-SSK) बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे आपात लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी पुष्टि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार विमान में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता अजित पवार के साथ दो अन्य कर्मचारी—एक निजी सुरक्षा अधिकारी और एक सहायक—तथा दो क्रू मेंबर, जिनमें पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे, सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि विमान में मौजूद किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की सूचना नहीं है।…
