आपात लैंडिंग के प्रयास में Learjet 45 दुर्घटनाग्रस्त, अजित पवार सहित सभी सवारों की मौत; महाराष्ट्र की राजनीति में भारी शोक और उथल-पुथल

महाराष्ट्र। वीएसआर द्वारा संचालित Learjet 45 विमान (पंजीकरण संख्या VT-SSK) बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे आपात लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी पुष्टि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार विमान में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता अजित पवार के साथ दो अन्य कर्मचारी—एक निजी सुरक्षा अधिकारी और एक सहायक—तथा दो क्रू मेंबर, जिनमें पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे, सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि विमान में मौजूद किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने आपात लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन विमान रनवे तक पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की खबर फैलते ही महाराष्ट्र सहित पूरे देश की राजनीति में शोक और स्तब्धता का माहौल बन गया। अजित पवार के निधन की सूचना मिलते ही उनकी सांसद चचेरी बहन एवं एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, जो वरिष्ठ नेता शरद पवार की पुत्री हैं, तत्काल महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गईं, जबकि पवार परिवार के निवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि पहुंचने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस हादसे को राज्य की राजनीति के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उधर, डीजीसीए ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश देते हुए विमान के तकनीकी रिकॉर्ड, फ्लाइट डेटा, मौसम की स्थिति और आपात लैंडिंग से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा शुरू कर दी है। इस विमान हादसे ने न केवल राजनीतिक बल्कि प्रशासनिक और सुरक्षा तंत्र को भी झकझोर दिया है और आने वाले दिनों में इसकी जांच रिपोर्ट पर पूरे देश की निगाहें टिकी रहेंगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment