अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर देशभर के नेताओं का शोक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया अपूरणीय क्षति

नई दिल्ली/देहरादून। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती एयरपोर्ट के रनवे के पास विमान हादसे में निधन के बाद देशभर के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न राज्यों के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का असमय निधन अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए करुणा और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य किया तथा सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए हादसे में दिवंगत सभी आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री धामी के अलावा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी इस घटना को “चौंकाने वाला और अत्यंत दुःखद” बताते हुए अजित पवार के लंबे सार्वजनिक जीवन और महाराष्ट्र की राजनीति में उनके योगदान को याद किया। वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा बरार ने भी शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा लगातार श्रद्धांजलि संदेश सामने आ रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि अजित पवार का निधन केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक गहरा आघात माना जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment