नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा जनवरी 2026 में जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या की पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि इन नियमों में कई महत्वपूर्ण प्रावधान स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किए गए हैं, जिससे इनके गलत इस्तेमाल की संभावना बनी रहती है। पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि वह इन गाइडलाइंस के मसौदे को दोबारा तैयार करे और नियमों को अधिक पारदर्शी,…
Day: January 29, 2026
राजधानी दून में ठगी का जाल फैलता जा रहा: जमीन, लोन और होटल प्रोजेक्ट के नाम पर लाखों की ठगी
देहरादून। राजधानी दून में ठगी के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, जहां अलग-अलग घटनाओं में जमीन दिलाने, लोन स्वीकृत कराने और होटल प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की चपत लगाई गई है। ताजा मामलों में राज्य संपत्ति विभाग के एक अधिकारी से आईटी पार्क क्षेत्र में जमीन दिलाने का भरोसा दिलाकर ढाई लाख रुपये हड़प लिए गए, जिसकी शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े व्यापारी को उसकी…
कांग्रेस का तीन माह का जन-जागरण अभियान, विधानसभा स्तर पर धरना-प्रदर्शन; 16 फरवरी को राज्यपाल आवास घेराव का ऐलान
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर तीन माह तक विधानसभा स्तर पर जन-जागरण अभियान और धरना-प्रदर्शन चलाने की घोषणा की। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है और कांग्रेस अब सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन किए जाएंगे।…
नगर निगम पार्षद शरीफ सिद्दीकी का निधन, खबर मिलते ही देहरादून से काशीपुर पहुंचे महापौर शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि नगर निगम में शोकावकाश
काशीपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 25 के पार्षद शरीफ सिद्दीकी के आकस्मिक निधन पर महापौर दीपक बाली सहित सभी पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने निगम सभागार में एक शोक सभा कर दिवंगत पार्षद को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देने के बाद नगर निगम में आज शोकावकाश कर दिया गया। पार्षद शरीफ सिद्दीकी को मंगलवार के दिन अचानक हार्ट अटैक हुआ था, जिन्हें के वी आर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बहुत ही गंभीर थी। सूचना मिलते ही महापौर दीपक बाली…
बांसखेड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज मे “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में आज “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पहुँचकर आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कई जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को चेक वितरित किए गए, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।इस अवसर पर प्रदेश दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, सीडीओ देवेश शासनी, तहसीलदार पंकज…
बार एसोसिएशन ने किया वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित
काशीपुर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे,सचिव यशवंत सिंह चौहान तथा द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट काफी लंबे समय से सफलतापूर्वक अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं ,उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पूर्व में उत्तराखंड रत्न तथा काशीपुर गौरव की उपाधि से भी…
