काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में आज “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पहुँचकर आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कई जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को चेक वितरित किए गए, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।इस अवसर पर प्रदेश दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, सीडीओ देवेश शासनी, तहसीलदार पंकज चंदोला, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, विजय कुमार बॉबी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह ‘जस्सी’, बड़ी संख्या में न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, तथा क्षेत्र के महिला-पुरुष और बुजुर्गजन कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना और जनहित की समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
