UGC के 2026 इक्विटी विनियम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, उठे कई अहम संवैधानिक सवाल

नई दिल्ली।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा वर्ष 2026 में जारी किए गए Equity in Higher Education Institutions Regulations को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि नियमों का मौजूदा ढांचा प्रथम दृष्टया अस्पष्ट है, इसके दूरगामी और व्यापक परिणाम हो सकते हैं और यह अंततः समाज को विभाजन की ओर ले जाने वाला साबित हो सकता है।न्यायालय ने स्पष्ट किया कि परिसरों में जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने का उद्देश्य सराहनीय है,…

उत्तराखंड में 1 से 15 फरवरी तक विशेष प्री-एसआईआर अभियान, युवा और महिला मतदाताओं पर रहेगा खास फोकस

देहरादून।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उत्तराखंड में प्री एसआईआर (Special Intensive Revision) गतिविधियों के अंतर्गत 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) आउटरीच कार्यक्रम के दूसरे चरण में युवा एवं महिला मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के पहले चरण में राज्य के लगभग 75 प्रतिशत…

मुख्यमंत्री धामी का सख़्त निर्देश: मानसून से पहले पूरी हों सभी नदी सुरक्षा और डीसिल्टिंग परियोजनाएं

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के तहत चल रहे नदी सुरक्षा (रिवर प्रोटेक्शन) और डीसिल्टिंग कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ जैसी किसी भी आपदा से निपटने के लिए समय पर तैयारी बेहद ज़रूरी है और इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नदी सुरक्षा और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं सीधे जनता की सुरक्षा और…

टिहरी में चार दिवसीय एक्रो फेस्टिवल व एसआईसी प्रतियोगिता का समापन, सीएम धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

:टिहरी। पर्यटन विकास परिषद की पहल पर आयोजित चार दिवसीय एक्रो फेस्टिवल एवं एसआईसी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटी कॉलोनी पहुंचे। समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर उनके साहस, कौशल और प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि साहसिक पर्यटन उत्तराखंड की पहचान है और ऐसे आयोजनों से राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।इस…

ज्ञानार्थी कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए वार्षिक कला प्रदर्शनी आयोजित

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज परिसर में आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘दृश्यकथा 3.0’ ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, कलात्मक उत्कृष्टता और कल्पनाशील अभिव्यक्ति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। आज सुबह शुरू हुई इस प्रदर्शनी में फाइन आर्ट्स, फैशन डिजाइन, एनिमेशन और विजुअल आर्ट्स के विद्यार्थियों की कृतियों ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया। प्रदर्शनी में वेस्ट फैब्रिक से तैयार किए गए सस्टेनेबल फैब्रिक डिज़ाइन, हैंडमेड वस्त्र, ऑयल एंड कैनवास पर बनी पेंटिंग्स, भारतीय पारंपरिक कला शैलियों पर आधारित चित्र, पहाड़ी संस्कृति को…

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल धरना दिया

काशीपुर। नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वी पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंशी राम चौराहा स्थित प्रांगण में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल धरना दिया। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस ग्रामीण समाज के उत्थान की कल्पना महात्मा गांधी ने की थी, आज वर्तमान…

ज्ञानार्थी कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए वार्षिक कला प्रदर्शनी आयोजित

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज परिसर में आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘दृश्यकथा 3.0’ ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, कलात्मक उत्कृष्टता और कल्पनाशील अभिव्यक्ति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। आज सुबह शुरू हुई इस प्रदर्शनी में फाइन आर्ट्स, फैशन डिजाइन, एनिमेशन और विजुअल आर्ट्स के विद्यार्थियों की कृतियों ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया। प्रदर्शनी में वेस्ट फैब्रिक से तैयार किए गए सस्टेनेबल फैब्रिक डिज़ाइन, हैंडमेड वस्त्र, ऑयल एंड कैनवास पर बनी पेंटिंग्स, भारतीय पारंपरिक कला शैलियों पर आधारित चित्र, पहाड़ी संस्कृति को…

आग लगने से घरेलू सामान जलकर नष्ट, फायर यूनिट ने तत्परता दिखाकर आग पर पाया काबू

काशीपुर। नगर क्षेत्र में एक घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि दुर्गा कॉलोनी गिरीताल रोड स्थित एक मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के निर्देशन में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग बलराम…

जागृति पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की आर्ट एग्ज़ीबिशन का दौरा

काशीपुर।जागृति पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने काशीपुर स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में आयोजित कला प्रदर्शनी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में लगी विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया और कला के विविध रूपों को नज़दीक से समझा।आर्ट एग्ज़ीबिशन में सुंदर स्केचेज़ और पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई थीं, जिन्होंने विद्यार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने कलाकृतियों के रंग संयोजन, विषयवस्तु और प्रस्तुति को लेकर गहरी रुचि दिखाई।इसके साथ ही विद्यार्थियों ने वहीं आयोजित फैशन एग्ज़ीबिशन भी देखी, जहाँ रचनात्मक डिज़ाइनों और परिधानों की प्रस्तुति की…

पुलिस पेंशनरों की बैठक में सुनी समस्याएं जल्द निस्तारण करने का दिया आश्वासन

काशीपुर। आज सुबह कोतवाली परिसर में पुलिस पेंशनरों कीमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी और सीओ काशीपुर द्वारा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पहचान पत्र, लंबित प्रकरणों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी पेंशनरों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। एएसपी और सीओ काशीपुर ने कहा कि पुलिस पेंशनर विभाग की…