पुलिस पेंशनरों की बैठक में सुनी समस्याएं जल्द निस्तारण करने का दिया आश्वासन

काशीपुर। आज सुबह कोतवाली परिसर में पुलिस पेंशनरों कीमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी और सीओ काशीपुर द्वारा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पहचान पत्र, लंबित प्रकरणों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी पेंशनरों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। एएसपी और सीओ काशीपुर ने कहा कि पुलिस पेंशनर विभाग की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर अवश्य किया जाएगा। उन्होंने संबंधित शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में समस्त पेंशनरों ने इस पहल के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment