काशीपुर।जागृति पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने काशीपुर स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में आयोजित कला प्रदर्शनी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में लगी विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया और कला के विविध रूपों को नज़दीक से समझा।आर्ट एग्ज़ीबिशन में सुंदर स्केचेज़ और पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई थीं, जिन्होंने विद्यार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने कलाकृतियों के रंग संयोजन, विषयवस्तु और प्रस्तुति को लेकर गहरी रुचि दिखाई।इसके साथ ही विद्यार्थियों ने वहीं आयोजित फैशन एग्ज़ीबिशन भी देखी, जहाँ रचनात्मक डिज़ाइनों और परिधानों की प्रस्तुति की गई थी। इस अनुभव से बच्चों को कला, फैशन और रचनात्मक सोच के महत्व को समझने का अवसर मिला।इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता पंत के साथ शिक्षिकाएं मिस आरशी, मिस अंजलि शर्मा एवं मिस महिमा भी उपस्थित रहीं।विद्यालय शिक्षकों ने बताया कि ऐसे शैक्षिक दौरों से बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों का स्वागत किया और प्रदर्शनी से जुड़ी जानकारी साझा की।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
