काशीपुर। नगर क्षेत्र में एक घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि दुर्गा कॉलोनी गिरीताल रोड स्थित एक मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के निर्देशन में फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग बलराम ठाकुर पुत्र वासुदेव ठाकुर के मकान में लगी थी। फायर यूनिट ने मिनी हाई प्रेशर से एक होज रील फैलाकर पंपिंग करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। मौके पर मौजूद मकान मालकिन कुमारी शिवानी ने बताया कि आग पूजा के दौरान जल रहे दीपक से लगी थी। इस आग में घर में रखा घरेलू सामान कपड़े, नकद पैसे, फर्नीचर, बेड, रजाई-गद्दे आदि जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया। फायर यूनिट में फायरमैन अर्जुन सिंह, पंकज कुमार, फायरवुमन ज्योति व ड्राइवर अमरीश कुमार रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
