टिहरी में चार दिवसीय एक्रो फेस्टिवल व एसआईसी प्रतियोगिता का समापन, सीएम धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित

:टिहरी। पर्यटन विकास परिषद की पहल पर आयोजित चार दिवसीय एक्रो फेस्टिवल एवं एसआईसी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटी कॉलोनी पहुंचे। समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर उनके साहस, कौशल और प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि साहसिक पर्यटन उत्तराखंड की पहचान है और ऐसे आयोजनों से राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) से जुड़ी परियोजनाओं सहित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना, सड़क, जलापूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन के साथ-साथ समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है।कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, विधायक शक्ति लाल शाह, पर्यटन सचिव धीराज गैबरियाल सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की भी सराहना की गई।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment