केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड को फिर मिलेगी उम्मीद से ज्यादा सौगात: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रत्येक प्रमुख योजना में उत्तराखंड को विशेष रूप से शामिल किया जाता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य से गहरा लगाव होने के कारण उत्तराखंड का हर स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के बजट से राज्य को हर बार उम्मीद से अधिक लाभ मिला है और इस बार भी बजट उत्तराखंड के लिए नई संभावनाओं और विकास के अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि…

उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री धामी, ‘उत्तराखंड महोत्सव–रोहिणी सीजन-2’ में होंगे शामिल

दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे, जहां वे रोहिणी क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे उत्तराखंड महोत्सव–रोहिणी सीजन-2 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इस महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, पारंपरिक संगीत, लोकनृत्य, हस्तशिल्प और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति से यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम न रहकर उत्तराखंड की पहचान, अस्मिता और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा। महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न…

सियासत में सौहार्द की मिसाल: धामी ने खुद जाकर हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत के चावल

देहरादून।उत्तराखंड की राजनीति में शुक्रवार को एक दिलचस्प और सकारात्मक संदेश देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पहुंचकर उन्हें अपने खेत में पैदा हुए चावलों का एक कट्टा भेंट किया। यह भेंट केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि छह माह पहले हुए सियासी तंज का शालीन और गरिमामय जवाब मानी जा रही है।मुख्यमंत्री धामी ने जिस चावल का कट्टा पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपा, उसकी खेती उन्होंने खुद की थी और खेत में हल भी स्वयं चलाया था।…

चोरों के हौसले बुलंद बीच बाजार से एक ओर हुई बाइक चोरी

काशीपुर। नगर के मुख्य बाजार से अज्ञात चोर एक युवक की बाईक चोरी कर ले गये। चोरी की उक्त वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बाईक बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस फुटेज व तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। मौहल्ला अल्ली खा निवासी अरमान पुत्र तलीफ ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपनी बाईक संख्या यूके 18-1982 से बीती 30 जनवरी की सांय 5 बजे वह बूरा बताशा वाली गली में…

आग से हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया निरीक्षण

काशीपुर। नगर की दुर्गा कॉलोनी वार्ड नंबर-2 निवासी भाजपा कार्यकर्ता धीरज ठाकुर के यहां शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग से हुए नुकसान का मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को क्षतिपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने परिवार को मुख्यमंत्री राहत निधि से राहत दिलवाने का प्रयास का भरोसा दिलाया। यहां पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, वार्ड पार्षद संजय शर्मा, जिला मंत्री रजत सिद्धू, जिला कोषाध्यक्ष राजीव ठुकराल समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने 720 मीटर के टाइल मार्ग का किया शिलान्यास

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपुर के न्यू सैनिक कॉलोनी पर्वतीय में आज 97 लाख की लागत से बनने वाले 720 मीटर के टाइल मार्ग का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम वासियों को आश्वस्थ कराया की उनके विधानसभा क्षेत्र में कोई भी टूटी-फूटी सड़क अब नहीं रहेगी उनका प्रयास रहेगा की उनके विधानसभा क्षेत्र में सारी सके दुरुस्त हो। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तारावती, प्रधान पति कमलेश कुमार, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पूर्व मंडल…

किसान विकास क्लब की बैठक में सरकार की नीति पर भड़के किसान

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित नवीन कृषि मंडी के सभागार में किसान विकास क्लब की मासिक बैठक क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया। बैठक में सरकार की नीति पर आक्रोशित होते हुए किसानों ने कहा कि वर्ष 1983 अथवा इससे पूर्व वर्ग- 4 के कब्जेदारों (जिसकी भूमि वर्ग – 1(ऽ) में परिवर्तित की गई थी) उक्त भूमियों पर अभी तक भी वर्ग -1(क) अथवा संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार नहीं मिल पाया है। इसमें किसानों का कहना है कि…

बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं के सम्मुख आने वाली विभिन्न परेशानियों को लेकर आम सभा का आयोजन

काशीपुर। बार एसोसिएशन द्वारा एक आम सभा की गई जिसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे व संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। आम सभा का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के सम्मुख आने वाली विभिन्न परेशानियों व चुनौतियों का निराकरण किस प्रकार हो तथा विधि व्यवसाय में नए अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाली परेशानियां पर चर्चा करना था। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे ने कहा की हमारी कार्यकारिणी सदैव अधिवक्ता हित के लिए प्रयासरत है सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य नए…