जीरो एफआईआर, जीरो जांच: अदालत ने विदेशी छात्र दुष्कर्म केस में आरोपी किया बरी

देहरादून।दून के एक निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में अदालत ने शुक्रवार को आरोपी विदेशी छात्र को बरी कर दिया। यह मामला अक्तूबर 2024 में दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया था, जिसे बाद में विवेचना के लिए देहरादून पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।हालांकि, देहरादून पहुंचकर न्याय की जो उम्मीद जगी थी, वह जांच की खामियों में दम तोड़ती नजर आई। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मामले की विवेचना में गंभीर लापरवाही बरती…

हिमालय में प्रकट हुआ दूसरा ‘ॐ’ पर्वत, हालिया बर्फबारी के बाद उभरी अद्भुत आकृति, आस्था और प्रकृति का अद्वितीय संगम

पिथौरागढ़/धारचूला। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हालिया बर्फबारी के बाद प्रकृति ने एक बार फिर ऐसा दृश्य रच दिया है, जिसने श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और प्रकृति प्रेमियों को चकित कर दिया है। धारचूला और मुनस्यारी के मध्य स्थित हिमालय की एक पर्वत चोटी पर बर्फ की सफेद चादर में ‘ॐ’ की स्पष्ट और आकर्षक आकृति उभरकर सामने आई है, जिसे अब हिमालय का दूसरा ‘ॐ पर्वत’ कहा जा रहा है। दूर से ही साफ दिखाई देने वाली यह आकृति इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।…

‘विकसित भारत–2047’ की मजबूत नींव रखने वाला सर्वस्पर्शी बजट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में देश का आम बजट 2026 प्रस्तुत किया, जो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कृषि, रक्षा, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और नवाचार समेत तमाम क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी घोषणाएं कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब दिखाई देता है और यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को…

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा प्रस्तावित 2026 के नए प्रावधानों के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक आयोजित

काशीपुर। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा प्रस्तावित 2026 के नए प्रावधानों के विरोध में काशीपुर में सवर्ण समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक और विधिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा प्रस्तावित नियमों को समाज को बांटने वाला तथा युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताया।बैठक में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर, ब्राह्मण सभा समिति, देवभूमि पर्वतीय महासभा, गढ़वाल सभा, खत्री सभा, बिश्नोई सभा, अग्रवाल सभा, कुमाऊं वैश्य सभा, चौहान सभा, गौड़…

कांग्रेस के स्तंभ वरिष्ठ समाजसेवी रमेश सहगल के निधन पर नगर में शोक की लहर

काशीपुर। शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता संदीप सहगल के पिता रमेश चन्द्र सहगल का आज यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन हृदय गति रूकने से हुआ। उनके आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।रमेश चन्द्र सहगल के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट…

यूजीसी की नई गाइडलाइन सामान्य वर्ग को फंसाने के लिए झूठी शिकायतों को बढ़ावा दे सकती- गौतम

काशीपुर। यूजीसी की 2026 की नई गाइडलाइंस को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे ‘रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन’ बताते हुए कहा कि यह सामान्य वर्ग को फंसाने के लिए झूठी शिकायतों को बढ़ावा दे सकती है और इससे कैंपस में सामाजिक विभाजन बढ़ सकता है। गौतम मेहरोत्रा का मानना है कि इन नियमों का इस्तेमाल सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है। कहा कि, 2025 के ड्राफ्रट में झूठी शिकायत पर दंड का प्रावधान था, जिसे 2026…

बजट पर विपक्ष की टिप्पणी

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि केंद्र द्वारा प्रस्तुत 2027 बजट पूरी तरह से फेलियर है। इस बजट में पिछड़ों_ दलितों_ वंचितों_ आदिवासियों_युवाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए के लिए कोई भी विशेष पैकेज नहीं रखा गया है । उत्तराखंड के लिए किसी भी नई ट्रेन योजना को घोषित न कर उत्तराखंड विरोधी सोच को दर्शाया है। सिलेंडर और खाद्यान्न पदार्थों पर गुमराह कर आंकड़ों की बाजीगरी में बजट को प्रस्तुत किया गया। मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर मोदी सरकार देश की जनता को एक…