काशीपुर। शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता संदीप सहगल के पिता रमेश चन्द्र सहगल का आज यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन हृदय गति रूकने से हुआ। उनके आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।रमेश चन्द्र सहगल के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रमेश सहगल एक सरल, मिलनसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व थे, जिनका समाज में विशेष सम्मान था। उनके निधन को शहर के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। वही जनजीवन उत्थान समिति द्वारा एक शोकसभा समिति के सभागार स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग पर स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन में की गई जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप सहगल के पिता समाजसेवी रमेश चंद्र सहगल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और दो मिनट का मोन रखकर परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस अपार दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। शोक सभा में समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, विवेक कुमार मिश्रा एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, राम शर्मा एडवोकेट, शालिनी मिश्रा एडवोकेट आदि लोग मौजूद थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
