वन विभाग के तत्परता से एक और गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, क्षेत्र वासियों ने ली राहत की सांस

काशीपुर। भय के साए में जी रहे नगर क्षेत्र वासियों को वन विभाग ने भय मुक्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यहां बता दे की पिछले काफी समय से द्रोणसागर क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग हलकान थे, जिसको लेकर वन विभाग ने द्रोणा सागर पर पिंजरा लगाया था जिसमें बीती रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ समय से गुलदार की चहलकदमी द्रोणसागर टीले क्षेत्र में देखी जा रही थी। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व उक्त क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। वन विभाग की टीम को पिंजरे में गुलदार कैद हुआ मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पूर्व भी वन विभाग इसी क्षेत्र से एक गुलदार को पहले भी पिंजरे में कैद किया था। बीती शाम को द्रोणसागर टीले में वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में एक और गुलदार फंसा हुआ मिला। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की। बतादें कि द्रोणसागर टीले और उसके आस पास लंबे वक्त से गुलदार की चहलकदमी देखने को मिल रही थी, जिस कारण टीले में कार्यरत कर्मचारी और उसके आसपास के लोग दहशत में थे। गुलदार की चहलकदमी की सूचना के बाद वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए ट्रैप कैमरे के साथ साथ पिंजरे भी लगाए गए थे। साथ ही वन विभाग की क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को जागरूक भी किया। टीम को पिंजरे में एक गुलदार कैद मिला। गुलदार को पिंजरे में कैद हुआ देख लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि स्थानीय लोग क्षेत्र में और भी गुलदार होने की संभावना जता रहे हैं। इससे पूर्व 17 जनवरी को वन विभाग की टीम एक गुलदार को कैद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ चुकी है। रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि लंबे समय से द्रोणसागर क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी की सूचना टीम को मिल रही थी। सूचना के बाद टीम द्वारा मौके पर पिंजरा लगाया था। जिसके बाद गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है और अग्रिम कार्रवाई की गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment