हल्द्वानी दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दो दिन रहेंगे शहर में

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल से दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हल्द्वानी के एफटीआई मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा।इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री होटल अमरदीप में मीडिया से संवाद करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और समसामयिक मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और वहां मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वे अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे जमरानी बांध परियोजना स्थल से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में निर्धारित है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment