दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

काशीपुर। पिछले काफी लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गाली गलौज मारपीट बलवा व जान से मारने की धमकी देने के मामले में यह दो वारंटी फरार चल रहे थे जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पता चला है कि हलदुआ पीपलसाना रामनगर निवासी प्रकाश सिंह उर्फ अज्जू पुत्र विजय सिंह व वीरपुर लक्ष्मी रामनगर निवासी लक्ष्मण पुत्र जगत सिंह मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी व बलवा जैसे गंभीर मामलों में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार दोनों वारंटियों को गिरफ्रतार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment