बाल सुंदरी देवी का ऐतिहासिक चैती मेला 19 मार्च को

काशीपुर। चैत्र नवरात्रि में मां बाल सुंदरी देवी का ऐतिहासिक चैती मेला 19 मार्च को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। मंदिर के मुख्य पंडा परिवार की ओर से मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि 19 मार्च को पहला नवरात्र है और इसी दौरान दिन से मां बाल सुंदरी देवी का चेती मेला शुरू होने की परंपरा है। उन्होंने बताया कि मुख्य आकर्षण मां बाल सुंदरी का पवित्र डोला यात्रा रहेगा जो पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान से चेती मैदान स्थित मंदिर पहुंचेगा। उन्होंने बताया 25 मार्च की अर्द्धरात्रि में मां बाल सुंदरी देवी का डोला पंडा आवास से मंदिर पहुंचेगा और 31 मार्च की अर्द्धरात्रि में मंदिर से वापस पंडा आवास पर पहुंचेगा। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर के मुख्य पंडा से चेती मेला कार्यक्रम की जानकारी ले ली है। जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेला में लगने वाली दुकानें, झूले-तमाशे, पार्किंग, तहबाजारी, बिजली-साउंड, साफ-सफाई आदि की टेंडर प्रक्रिया संबंधित बैठक आयोजित होगी। उसके बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment