धामी क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के लिए नीटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पहले दिन मिला बुनियादी प्रशिक्षण

धामी क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नीटिंग (बुनाई) प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं को शुरुआती प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण में शामिल कुछ महिलाएं पहले से बेसिक बुनाई का ज्ञान रखती हैं, जिन्हें आधुनिक बुनाई तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। वहीं, कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो पहली बार बुनाई का कार्य सीख रही हैं और उन्हें प्रारंभिक स्तर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर चंपा देवी ने पहले दिन महिलाओं को सजावटी उत्पादों की बुनाई सिखाई। उन्होंने महिलाओं को सरल डिजाइन, पैटर्न और बुनाई की तकनीकें समझाईं, ताकि वे कम समय में उपयोगी और बाजार में बिकने योग्य उत्पाद तैयार कर सकें।यह नीटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम हेल्पिंग हैंड वेलफेयर संस्था द्वारा सीएमएस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें घर बैठे आय अर्जन का साधन मिलेगा और भविष्य में वे अपने बनाए उत्पादों को बाजार से जोड़ सकेंगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment