मोबाइल छीने जाने के विरोध में हत्या, रानीपुर पुलिस की तेज कार्रवाई से खुलासा

हरिद्वार, 7 फरवरी।रानीपुर पुलिस ने महज 48 घंटे में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए गुमशुदगी के मामले को हत्या की सच्चाई में बदल दिया। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न केवल आरोपी बेनकाब हुआ, बल्कि आमजन का पुलिस कार्यप्रणाली पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि यह मामला एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक मनीष (38) से जुड़ा है, जो 1 फरवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। मृतक के पिता रामआसरे की…

गाजियाबाद घटना के बाद प्रशासन सतर्क, देहरादून में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर स्कूल एडवाइजरी जारी

देहरादून।गाजियाबाद में सामने आई एक गंभीर घटना के बाद देहरादून प्रशासन सतर्क हो गया है। बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने संतुलित डिजिटल उपयोग पर विशेष जोर देते हुए बच्चों के डिजिटल व्यवहार पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती आदत चिंता का विषय है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों के स्क्रीन टाइम, ऑनलाइन गतिविधियों…

सीएम धामी ने हिंदी फिल्म ‘गोदान’ को किया टैक्स-फ्री, सांस्कृतिक मूल्यों को बताया सामाजिक चेतना का आधार

देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने हिंदी फिल्म ‘गोदान’ को राज्य में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों को राज्य सरकार भविष्य में भी प्रोत्साहित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक पहल राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने की सोच के अनुरूप है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘गोदान’ जैसी फिल्में भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और पारंपरिक मूल्यों से समाज…

सीएम धामी ने बदली चंपावत की तस्वीर, 319 करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर

टनकपुर/चंपावत।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 319 करोड़ रुपये से अधिक की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में टनकपुर शारदा घाट कॉरिडोर, इकोलॉजिकल पार्क तथा सिटी ड्रेनेज प्लान जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं।टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोजगार, पर्यटन और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।…

परीक्षाओं के कारण कांवड़ की मांग इस बार कम हो सकती है-अमरनाथ

काशीपुर। इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर बढ़ती महंगाई का असर भगवान भोले शंकर के भक्तों पर भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद भी महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त अभी से जुट गए हैं। वहीं कारीगर भी कांवड़ तैयार करने में दिन-रात जुटे हैं।महाशिवरात्रि पर्व इस वर्ष 15 फरवरी को मनाया जाएगा। शिवभक्त अपने अराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने की लिए अभी से तैयारी में जुट गए हैं। मोहल्ला ओझान निवासी कांवड़ बनाने वाले 86 वर्षीय कारीगर अमरनाथ यादव व उनका परिवार इन दिनों कांवड़ तैयार करने…

डंपर की चपेट में आकर स्कूटी सवार किसान की दर्दनाक मौत

काशीपुर। तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी सवार किसान को मौत के घाट उतार दिया। हादसा इतना भयावह था कि इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम ढकिया नंबर-1 शिवनगर निवासी 52 वर्षीय तोतेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र कहर सिंह, जो खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, आज करीब 8ः30 बजे लक्ष्मीपुर स्थित अपने खेत से काम निपटाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह खेत से निकलकर सड़क पर पहुंचे, उसी वक्त तेज रफ्रतार से दौड़ रहे डंपर का खुला डाला उनके सिर से टकरा गया। टक्कर…

आरटीओ ने ओवरलोड भूसे से भरे एक ट्रक व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया

काशीपुर। क्षमता से अधिक भूसा लादकर जा रहे एक अनियंत्रित ट्राला कार के ऊपर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत होने के बाद आरटीओ ने ओवरलोड भूसे से भरे एक ट्रक व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। आज सुबह मुरादाबाद क्षेत्र से एक ट्रक संख्या यूपी21 सीएन 9595 काशीपुर भूसे को चारों और लटकाकर ला रहा था। परिवहन कर अधिकारी काशीपुर सचिन कुमार ने उक्त ओवरलोट ट्रक को सीज कर दिया। उक्त ट्रक मुरादाबाद निवासी रवि कुमार का बताया जा रहा है। वहीं ठाकुरद्वारा निवासी सलीम भी अपनी ट्रैक्टर…

केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल और महासचिव नितिन अग्रवाल ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चंपावत में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में की शिरकत

काशीपुर। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आज 7 फरवरी, 2026 को बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे तथा श्री आर के सुधांशु, अपर मुख्य सचिव, श्री दिलीप जावलकर, प्रमुख सचिव वित्त, श्री बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव सहकारिता, श्री धीरज गर्व्याल, सचिव पर्यटन, श्री दीपक रावत, आयुक्त कुमाऊँ मण्डल तथा श्री दीपक बाली, मेयर काशीपुर भी उपस्थित थे।इस अवसर पर श्री पवन…