आरटीओ ने ओवरलोड भूसे से भरे एक ट्रक व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया

काशीपुर। क्षमता से अधिक भूसा लादकर जा रहे एक अनियंत्रित ट्राला कार के ऊपर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत होने के बाद आरटीओ ने ओवरलोड भूसे से भरे एक ट्रक व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। आज सुबह मुरादाबाद क्षेत्र से एक ट्रक संख्या यूपी21 सीएन 9595 काशीपुर भूसे को चारों और लटकाकर ला रहा था। परिवहन कर अधिकारी काशीपुर सचिन कुमार ने उक्त ओवरलोट ट्रक को सीज कर दिया। उक्त ट्रक मुरादाबाद निवासी रवि कुमार का बताया जा रहा है। वहीं ठाकुरद्वारा निवासी सलीम भी अपनी ट्रैक्टर ट्राली में ओवरलोड भूसा भरकर ला रहा था। जिसे परिवहन कर अधिकारी ने सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि क्षमता से अधिक भूसा ले जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment