काशीपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर काशीपुर पुलिस इस बार किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। प्रशासन की विशेष यातायात योजना के तहत 8 फरवरी से 16 फरवरी की सुबह 7 बजे तक काशीपुर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश नियंत्रित रहेगा।हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान लाखो श्रद्धालुओं के सड़कों पर उतरने से…
Day: February 8, 2026
यातायात को सुधारने के लिए पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
काशीपुर। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत निकट मानपुर रोड स्टेडियम, प्रावती कॉलोनी के समीप पुलिस एवं सीपीयू (कम्युनिटी पुलिस यूनिट) द्वारा संयुक्त रूप से कड़ाई से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना वैध दस्तावेज, नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई।…
तमंचे को चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्रतार कर उनके पास से एक तमंचा व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का आर्म्स एक्ट में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाली कुंडा पुलिस ने गश्त के दौरान हरियावाला पुल के पास बंद पड़ी एक फैक्ट्री के अंदर संदिग्ध अवस्था में चहल कदमी करते दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़कर दोनों की जामा तलाशी में एक 315 बोर का तमंचा व एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम…
कुछ असामाजिक तत्व सूचना का अधिकार जैसे पवित्र और पारदर्शिता बढ़ाने वाले कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं
काशीपुर। इस समय सूचना का अधिकार का लोग जमकर फायदा उठा रहे हैं जिससे फैक्ट्री एवं उद्योग चलाना कठिन होता जा रहा है। उत्पादन, श्रम कानून, टैक्स और सरकारी नियमों के दबाव के बीच अब एक नई समस्या ने उद्योगपतियों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ असामाजिक तत्व सूचना का अधिकार जैसे पवित्र और पारदर्शिता बढ़ाने वाले कानून का दुरुपयोग कर फैक्ट्रियों से अवैध वसूली करने का दबाव बना रहे हैं। ये लोग स्वयं को समाजसेवी बताकर उद्योग प्रबंधन को झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसाने की धमकी देते हैं…
विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेगी भाजपा कोर कमेटी की बैठक, विधायक-मंत्री अपनी सीट से ही लड़ेंगे चुनाव : महेंद्र भट्ट
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक को रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें संगठन की मजबूती और कमजोर क्षेत्रों की समीक्षा, सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, मंत्रियों व संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं के निर्धारण और चुनावी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय होगा कि राष्ट्रीय और राज्य सरकार की उपलब्धियों को किस तरह आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कोर कमेटी की जल्द…
डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड की आय बढ़ी, सड़क और बिजली उत्पादन में ऐतिहासिक उछाल: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार के डबल इंजन कार्यकाल में उत्तराखंड के प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सड़कों का निर्माण दोगुना हुआ है और बिजली उत्पादन में चार गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते विपक्ष को यह विकास नजर नहीं आ रहा और वह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री खटीमा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय में आयोजित भजन संध्या एवं विंटर कार्निवाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर…
