पिथौरागढ़ में सीमावर्ती युवाओं के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती-पूर्व सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

गृह मंत्रालय एवं सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय के निर्देशानुसार सोमवार को 55वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल पिथौरागढ़ के तत्वावधान में सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं और युवतियों के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती-पूर्व सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में निवास करने वाले युवाओं को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें देश की सुरक्षा से जोड़ना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कमांडेंट आशीष कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय पिथौरागढ़ के साथ-साथ सीमा चौकी जौलजीबी, झुलाघाट और बगडीहाट में एक…

काशीपुर में खनन डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग, चालक फरार

काशीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया, जब खनन कार्य में लगे एक डंपर की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी जयपाल सिंह सुबह करीब आठ बजे अपने घर से बाहर निकल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात खनन डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि जयपाल सिंह…

प्रदेश में भोजन माताओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

:प्रदेश में लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रही भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इनके मानदेय में बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भी राज्य सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का मुद्दा मजबूती से रखा गया था। वर्तमान में प्रदेश में 40 हजार से अधिक…

कोटद्वार विवाद में सामने आए दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर दो लाख का इनाम घोषित, पुलिस जांच में जुटी

कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चाओं में आए मोहम्मद दीपक कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकियां मिलने और दो लाख रुपये का इनाम घोषित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और चिंता का माहौल बन गया है। दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और प्रथम दृष्टया आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष, निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में की गई है, जबकि…

खनन से भरे डंपर ने बाइक सवार की ले ली जान, आक्रोशित भीड़ ने डंपर को किया आग के हवाले

काशीपुर। काशीपुर कुंडेश्वरी के ढकिया नंबर एक में खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज सुबह करीब 8 बजे बाईक सवार ग्राम शिवनगर ढकिया नंबर एक कुंडेश्वरी निवायी 60 वर्षीय जयपाल सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र चरण…

मात्र 24 घंटे में साइकिल चोरी का खुलासा एक अभियुक्त गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्रतार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई साइकिल भी बरामद की है। बीती 7 फरवरी 2026 को दीवान सिंह पुत्र बुध सिंह, निवासी गूलरभोजी थाना जसपुर द्वारा अपनी साइकिल चोरी होने के संबंध में कोतवाली में दी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम ने तत्काल सुरागरसी, पतारसी शुरू कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान…

शिवभक्त कांवरियों के लिए महापौर ने ढेला पुल पर लगवाई लाइटे

काशीपुर। नगर क्षेत्र प्रवेश करने पर इस बार पहली बार ऐसा मौका होगा जब शिव भक्त कावरियों को बैलजूड़ी और काशीपुर क्षेत्र में प्रवेश करने पर अंधेरे का सामना नहीं करना होगा। हालांकि महापौर दीपक बाली ने मेयर बनते ही शिव भक्त कावरियो को होने वाली इस समस्या का अति गंभीरता से संज्ञान लिया था और पिछली बार उन्होंने अपने खर्चे से नए- ढेला पुल पर कांवरियों की सुविधा हेतु लाइटे लगवा दी थी लेकिन इस बार उन्होंने इस व्यवस्था को और मजबूत व परमानेंट कर दिया। उन्होंने नगर निगम…

उत्तरायणी कौथिक में भावुक हुईं गीता धामी, सीएम धामी की मेहनत और मां की भूमिका का किया मार्मिक उल्लेख

देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी उस समय भावुक हो गईं जब वह मंच से लोगों को संबोधित कर रही थीं और अपने पति व मां की भूमिका पर बात कर रही थीं। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और पूरे उत्तराखंड को अपना परिवार मानकर लगातार सेवा में जुटे हुए हैं, जिसकी एक पत्नी होने के नाते वह प्रत्यक्ष गवाह हैं। उन्होंने भावुक होते…