मात्र 24 घंटे में साइकिल चोरी का खुलासा एक अभियुक्त गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्रतार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई साइकिल भी बरामद की है। बीती 7 फरवरी 2026 को दीवान सिंह पुत्र बुध सिंह, निवासी गूलरभोजी थाना जसपुर द्वारा अपनी साइकिल चोरी होने के संबंध में कोतवाली में दी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम ने तत्काल सुरागरसी, पतारसी शुरू कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान कर अभियुक्त को चोरी की साईकिल समेत मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्रतार कर लिया। गिरफ्रतार अभियुक्त की पहचान मोसिन पुत्र मोहम्मद निसार, निवासी वार्ड नंबर 23, अल्ली खा, हबीरमान के होटल के पास, काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद तथा जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना कुंडा में चोरी के कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment