काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को शिवलालपुर डल्लू के दर्जनों ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम शिवलालपुर डल्लू से एक लिंक रोड कुंडेश्वरी मार्ग से केवीएस सरिया फैक्ट्री तक जाती है जिस पर लगतार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कहा कि एक मटर प्लांट से निकलने वाले छिलके की ट्राली निकलने से वाहनों को नुकसान हो रहा है। कहा कि मार्ग से गुजरने वाले अधिकतर वाहनों पर नम्बर प्लेट नहीं लगी होती तथा इस मार्ग पर स्कूल भी है। ग्रामीणों ने स्कूल टाइम में मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान शौर्य दत्त लखेड़ा, गुरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, छीला देवी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
